भरथना इटावा 11 नवंबर*
सहकारी क्रय विक्रय समिति पर तीन दिनों से डीएपी खाद की किल्लत बनी हुई,जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर क्षेत्र अंतर्गत बालूगंज मार्ग पर स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति पर बीती 8 नवम्बर से डीएपी खाद नही होने से किसानों को मायूस होकर वापस जाना पड़ रहा है। मौके पर मौजूद कृष्ण कुमार त्रिपाठी,कमलेश, श्याम बाबू व रामचंद्र आदि ने बताया कि समिति पर डीएपी खाद लेने आया था,डीएपी नही होने से वापस जाना पड़ रहा है।
समिति प्रभारी लखन किशोर दुबे के अनुसार समिति पर अब तक 3466 डीएपी खाद की बोरियां वितरित की जा चुकी है,तीन दिन पहले स्टॉक खत्म हो गया जिसके संबंध में उच्चाधिकारो को अवगत कराकर डिमांड भेज दी गई है।
फ़ोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*