भदोही12दिसम्बर*चोरी, धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्त के विरुद्ध मा0 न्यायालय द्वारा धारा-82 सीआरपीसी की नोटिस निर्गत*
*√स्थानीय पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त के निवास स्थान पर मुनादी कर किया गया नोटिस चस्पा*
*√मा0 न्यायालय के समक्ष पेश न होने पर होगी सम्पत्ति जब्त*
थाना ज्ञानपुर पर पंजीकृत चोरी, धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट के अभियोग में अभियुक्त रोशन सिंह पुत्र कामबहादुर सिंह निवासी गनेशीपुर थाना हंडिया जिला प्रयागराज वांछित है, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा है। अभियुक्तगण उपरोक्त को नियत तिथि तक मा0 न्यायालय के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखने हेतु आदेशित किया गया है। यदि अभियुक्तगण उक्त अवधि के भीतर मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नही होंगे तो उनकी चल-अचल सम्पत्ति जब्त कर ली जाएगी।
मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में अभियुक्तगण उपरोक्त के निवास स्थान पर थाना ज्ञानपुर पुलिस द्वारा उदघोषणा कर मुनादी (डुग-डुगी) कराई गई एवं 82 सी.आर.पी.सी की नोटिस गवाहों के समक्ष चस्पा किया गया।
यू पी आजतक से
योगेश त्रिपाठी ब्यूरो चीफ भदोही

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!