बिजनौर23अगस्त25*बिजनौर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है*।
यहां आज BSF जवान डेढ़ साल के बेटे को लेकर गंगा नदी में कूद गया। सूचना मिलते ही पुलिस, पीएसी और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोर करीब 5 घंटे से नदी में बाप-बेटे की तलाश कर रहे हैं। हालांकि अभी तक उनका पता नहीं चला है।
घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें जवान दोपहर 2 बजे बेटे के साथ बैराज पर जाते दिख रहा है। पहले वह बेटे को पैदल लेकर जाता है। बैराज के गेट नंबर 17 के पास पहुंचने ही वह बेटे को गोद में उठाता है और नदी में छलांग लगा देता है।
इससे पहले 19 अगस्त को उनकी पत्नी मनीषा ठाकुर ने भी बैराज के गेट नंबर 17 से ही छलांग लगाई थी। कूदने का समय भी लगभग सेम ही था। 4 दिन से उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है।

More Stories
पटना बिहार 21 अगस्त26 बड़ी खबर | पटना उच्च न्यायालय* बिहार में 4 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का हुआ स्थानांतरण*
बाराबंकी21अगस्त26*पीड़ित परिवार से मिले भाजपा नेता, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।