बिजनौर16अक्टूबर24*महाराजा अग्रसेन जयंती, नवरात्रि भजन – कीर्तन व डांडिया का आयोजन किया गया।
किरतपुर। अग्रवाल महिला सभा ओर अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं ने एक साथ सम्मिलित होकर महाराजा अग्रसेन जयंती, नवरात्रि भजन – कीर्तन व डांडिया का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अन्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिलाध्यक्ष रितु अग्रवाल ने सभी को अग्रसेन जयंती, नवरात्रि व दशहरा की शुभकामनाएं दी व अग्रवाल कुल शिरोमणि महाराजा अग्रसेन जी के जीवन काल पर प्रकाश डाला। अग्रवाल महिला सभा किरतपुर की अध्यक्ष मीना अग्रवाल जी ने भी सभी को बधाई दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रसेन महाराज व नवदुर्गा दरबार मे दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी महिला सदस्यों ने मिलकर मातारानी का गुणगान किया। उसके उपरांत गणेश जी की स्तुति व नृत्य के साथ डांडिया नाईट का शुभारंभ किया गया। महिलाओं और बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। एक छोटी सी नाटिका प्रस्तुत की गई। डांडिया सखियां, दुर्गा-नारी शक्ति ग्रुप, डांडिया क्वीन आदि ग्रुप प्रस्तुत किये गए।माता रानी का दरबार कृति अग्रवाल व उनकी सहयोगी रूमा रस्तोगी, शिल्पी, बबिता व निधि ने सजाया। प्रसाद की व्यवस्था शिखा रस्तोगी, शिल्पी व सुधावर्त ने की। पंक्चुअलिटी की जिम्मेदारी मोनिका ने पूरी की। उसकी विनर रहीं। बबिता अग्रवाल, रेणुका गोयल श, नीति अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने व उनके साथियों ने सारी व्यवस्था संभाली। कुमकुम अग्रवाल व रेखा गोयल ने सबको मंगल तिलक लगाया। सभी ने मिलकर डांडिया नाईट का आनंद लिया। कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। सबने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। गीता, नैना, अनु, चारु, प्रिया, श्वेता, नीरा, मंजू, श्वेता आदि सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।

More Stories
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26**सोना 1.76 लाख से अब 1 लाख के नीचे आने की चर्चा: रूस-अमेरिका डील से बदल सकता है खेल….*
खंडवा 17 फ़रवरी 26*_खंडवा में मुस्लिम किन्नर ने अपनाया सनातन धर्म, शुद्धीकरण के बाद बनीं ‘सीता’, बोलीं- शेष जीवन महादेव की शरण में_*
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26*भारत को दुनिया की टॉप तीन AI सुपरपावर में से एक होना चाहिए: पीएम मोदी_*