बिजनौर 1 सितंबर 26**घर में शादी और जेब खाली*
*शादी के खर्च के लिए बने लुटेरे, नागा साधु बन हाईवे पर दंपती से लूट लिए गहने, नागा साधु बनकर लूटपाट करने वाले बदशाम गिरफ्तार*
बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने साधु का भेष धारण कर पति-पत्नी को कथित तौर पर झांसे में लेकर सोने के आभूषण ठगने और लूटने के मामले का खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, दो आरोपियों ने नागा साधु का भेष बनाकर हाईवे पर दंपती को निशाना बनाया था. आरोपियों ने महिला को बातों में उलझाया और डराने-धमकाने के बाद उसके पहने हुए सोने के आभूषण अपने कब्जे में ले लिए. मामले में नजीबाबाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जहांगीर पुत्र बाबूनाथ और गुरविंदर पुत्र देवीदास के रूप में हुई है. दोनों घोसीपुरा सपेरा बस्ती, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उत्तराखंड के रहने वाले हैं. पुलिस ने उनके कब्जे से पीली धातु की एक चेन, दो अंगूठियां और एक मंगलसूत्र बरामद किया है. वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है।

More Stories
बड़ोदरा 7 सितंबर 26*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।
जयपुर 7सितंबर 26*वार्ड 87 से बीजेपी प्रत्याशी प्रतिभा शर्मा की दावेदारी, जयपुर में बढ़ी राजनीतिक हलचल
અમદાવાદ, 7 સપ્ટેમ્બર 2026*અમદાવાદ ક્રિમીનલ કોર્ટસ બાર એસોસિએશન દ્વારા ‘સ્ટડી સર્કલ’નું આયોજન