September 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बालाघाट13सितंबर 26*आदिवासी बच्चों की मौत पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का फूटा गुस्सा बोले- स्वास्थ्य सुविधा नहीं

बालाघाट13सितंबर 26*आदिवासी बच्चों की मौत पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का फूटा गुस्सा बोले- स्वास्थ्य सुविधा नहीं

बालाघाट13सितंबर 26*आदिवासी बच्चों की मौत पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का फूटा गुस्सा बोले- स्वास्थ्य सुविधा नहीं, झीरिया का पानी पीने को मजबूर आदिवासी*

बालाघाट *कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर शनिवार को पहुंचे बालाघाट, उन गांवों का करेंगे दौरा जहां हुई थी बच्चों की मौत, बोले- जिन परिवारों ने बच्चे खोए हैं उन्हें न्याय दिलाएंगे*

बालाघाट। जिले के आदिवासी अंचलों में पिछले महीनों में हुई आदिवासी बच्चों की मौत के मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार को बालाघाट पहुंचे। वे उन गांवों का दौरा करेंगे, जहां बीते महीनों में आदिवासी बच्चों की मौत हुई थी और परिजनों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

*बुनियादी सुविधाओं का अभाव, झीरिया का पानी पीने को मजबूर*
इस दौरान अभिजीत दीपके ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं, टीकाकरण और साफ पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं हो रहा है। हालात इतने खराब हैं कि मजबूरी में आदिवासी परिवारों को झीरिया का गंदा पानी पीना पड़ रहा है, जिससे बच्चे बीमार हो रहे हैं और उनकी मौत हो रही है।

*मंत्री और सचिव को ठहराया जिम्मेदार*
दीपके ने आदिवासी बच्चों की स्थिति की अनदेखी के लिए सीधे तौर पर आदिवासी विकास मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और संबंधित विभाग के सचिव को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ कागजों पर योजनाएं चला रही है, जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

*बड़े आंदोलन की चेतावनी*
अभिजीत दीपके ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं और साफ पानी की व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो CJP बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी आदिवासियों की इस लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी और जिन परिवारों ने अपने बच्चे खोए हैं, उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।

*युवाओं में दिखा क्रेज*
बालाघाट पहुंचने पर युवाओं में अभिजीत दीपके के साथ फोटो खिंचाने की होड़ भी देखी गई। इस दौरान एक बच्चे ने उनसे ऑटोग्राफ मांगा, जिस पर दीपके ने बड़ी ही सहजता से बच्चे का नाम पूछकर उसके हाथ पर ऑटोग्राफ दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Taza Khabar