बाराबंकी30नवम्बर24*बॉलीवुड नाइट में इंडियन आइडल गायक जतिन निगम ने मचाया जमकर धमाल
बाराबंकी। महादेवा महोत्सव में शनिवार की शाम बॉलीवुड नाइट में इंडियन आइडल गायक जतिन निगम और उनके ग्रुप ने जमकर धमाल मचाया। गायक जतिन निगम ने आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि लोग देर रात तक उनके गीतों का आनंद लेते रहे। फिर ग्रुप में शामिल तीनो गायकों ने महादेवा के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक मंच पर भजनों और गीतों से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान ग्रुप के मुख्य गायक जतिन निगम के साथ गायिका काजल व अमित मिश्रा ने श्रोताओं के गीत की फरमाइशें भी पूरी की। धमाकेदार बॉलीवुड नाईट की शुरुआत अमित मिश्रा ने एक हसीना थी…चला जाता हुं किसी की धुन में… आदि गाकर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। फिर गायिका काजल ने तू शायर है मै तेरी शायरी…. झूम झूम बाबा… आदि गीतों पर खूब झूमाया। फिर एक बार दुबारा मंच संभालते हुए आज की नाईट के मुख्य गायक जतिन ने खोया खोया चांद… ये जवानी है दीवानी… ओ माही…आदि बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध गीतों को गाकर खूब तालियां बटोरी। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं ने सभी कलाकारों की प्रस्तुति की जमकर सराहना की।

More Stories
भागलपुर7 मार्च 26*हुसैनाबाद पन्ना मिल रॉड में अफ्तार के दावत का इंतेजाम नौजवान के तरफ से किया
भागलपुर 7 मार्च 26*प्रेम प्रसंग में घटित डर हत्याकांड में सफल उद्वेदन एक महिला सहित पांच अपराधी गिरफ्तार*
भागलपुर 7 मार्च 26*ईंट-पत्थर से हमला व फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा बरामद*