बाराबंकी30नवम्बर24*दातुन दिवस के तौर पर मनाई गई राजीव दीक्षित की जयंती
बाराबंकी। स्वदेशी के प्रणेता राजीव दीक्षित की जयंती को जनपद के धर्मजागरण मंच के लोगों ने दातुन दिवस के तौर पर मनाया। इस दौरान संयोजक व अधिवक्ता अमित अवस्थी ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत को दातुन भेंट करते हुए बताया कि जब अमेरिका द्वारा नीम, हल्दी बबूल आदि का पेटेंट करा लिया गया था उस समय भारत में एक बड़ा आंदोलन राजीव दीक्षित के द्वारा किया गया। जिसके परिणामस्वरूप अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में भारत ने इस संबंध में अपना पक्ष रखा और उस बहस में यह भी था कि हमारे किसी भी गांव में जाइए आपको सुबह लोग नीम, बबूल की दातुन करते लोग मिल जाएंगे। दातुन अमेरिका की कैसे हुई इस आधार पर भी उनका दावा खारिज हुआ था। वहीं अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने उपस्थित लोगों को बताया कि लोग बबूल टूथपेस्ट तो करेंगे। लेकिन बिल्कुल नि:शुल्क, शुद्ध, देसी बबूल नहीं करेंगे और उसके बाद महंगाई का रोना रोएंगे। इस मौके पर लखनऊ अमेठी रेलमार्ग समन्वयक अजय त्रिवेदी, हैदरगढ़ तहसील संयोजक रामानुज चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
More Stories
अयोध्या 29 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
दिल्ली 29 अक्टूबर 26*मजदूर-किसानों से प्रमोद त्यागी की अपील, 1 नवंबर को दिल्ली पहुंचकर संविधान और मताधिकार के मुद्दे उठाने का आह्वान
पूर्णिया बिहार 29 अक्टूबर26 *सुरक्षित बचपन अभियान के तहत एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल पूर्णिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*