बाराबंकी29जुलाई25*बाराबंकी में महिला कांस्टेबल की हत्या: वर्दी में मिला शव, ड्यूटी जाते समय हुई थी लापता
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक महिला कांस्टेबल की हत्या से सनसनी फैल गई है। सुबेहा थाने में तैनात 24-25 वर्षीय कांस्टेबल 27 जुलाई को महादेवा में सावन ड्यूटी पर जाते समय लापता हो गई थी। अब उसका शव मसौली थाना क्षेत्र में अयोध्या हाईवे किनारे झाड़ियों में वर्दी में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि उसकी हत्या कर शव को फेंका गया। महिला कांस्टेबल ने फरवरी 2024 में हरदोई में तैनात एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर रेप का मुकदमा दर्ज कराया था, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी, कॉल डिटेल्स और अन्य सुरागों के आधार पर जांच में जुटी है।
#Barabanki #Lucknow #UttarPradesh #UPP #BarabankiPolice #BarabankiNews #CrimeAgainstWomen #UPPolice #महिला_सुरक्षा #UPCrime #LawAndOrder

More Stories
लखनऊ24जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोरखपुर24जुलाई26*मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी*
लखनऊ24जुलाई26*गोल मार्केट में पार्किंग की जगह समाप्त किये जाने के विरोध में व्यापारियों ने महापौर को ज्ञापन सौंपा