बाराबंकी28मार्च24*रेलवे अधिकारियों के छापेमारी में अवैध वेंडर के मकड़जाल का खुलासा
– दो गिरफ्तार, आधा दर्जन वेंडर सामान छोड़कर मौके से फरार
बाराबंकी। शहर के रेलवे स्टेशन पर सक्रिय अवैध वेंडरों के मकड़जाल का खुलासा रेलवे अधिकारियों द्वारा मारे गए छापे के दौरान हुआ है। जानकारी के मुताबिक स्टेशन पर तकरीबन डेढ़ दर्जन अवैध वेंडर सक्रिय है। जिसकी सूचना पर बुधवार को रेलवे अधिकारियों ने छापा मारकर दो अवैध वेंडर को दर्द पहुंचा। वहीं अचानक हुई इस कार्रवाई से स्टेशन पर व्याप्त अवैध वेंडरों में हड़कंप की स्थिति हो गई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक अवैध वेंडर अपना सामान छोड़कर मौके से भाग गए। जानकारी के मुताबिक बुधवार को गंगा सतलुज एक्सप्रेस के पहुंचने पर रेलवे अधिकारियों ने अचानक बाराबंकी जंक्शन पर छापेमारी की। जिसमें लखनऊ मंडल के वाणिज्य विभाग की कैटरिंग से जुड़े अधिकारियों की टीम ने आफ के अधिकारियों के साथ दो अवैध वेंडरो को समान धर दबोचा। इसके संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा वर्मा ने बताया कि पकड़े गए दोनों अवैध वेंडर के पास रेलवे विभाग द्वारा गाड़ी व प्लेटफार्म पर खाने-पीने का सामान को बेचने के लिए दी जाने वाली अनुमति नहीं पाई गई है। जिससे इन्हें सामान सहित रेलवे सुरक्षा बल को सुपुर्द कर दिया गया है।

More Stories
कानपुर नगर 28 नवम्बर 26*जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, सहकारी बिक्री केंद्रों पर 3,077 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध*
कानपुर नगर 28 नवम्बर 26*ऐतिहासिक विशेष लोक अदालत में 1,950 चालानी वादों का निस्तारण*
नई दिल्ली 28 नवम्बर 26*द्वारका-7 में एज वेल एसोसिएशन ने ‘तेरे मेरे गीत सीज़न 9’ भव्य ग्रैंड फ़िनाले किया आयोजित ।