बाराबंकी27मार्च24*तेजरफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
मसौली-बाराबंकी। लखनऊ अयोध्या रेलवे मार्ग स्थित ग्राम कुत्तुपुर रसौली के निकट एक 20 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गयी। मृतक हुसैनगंज पतूलकी मजरे लालगंज का निवासी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार भोर शौच गये ग्रामीणों ने देखा कि कुत्तुपुर रसौली के निकट रेलवे पटरी के पास एक युवक का शव क्षतविक्षत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जमा तलाशी की तो मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार मृतक का नाम मोहित कुमार पुत्र धमेन्द्र निवासी ग्राम हुसैनगंज मजरे पतूलकी लालगंज बाराबंकी के रूप मे हुई। जिसके बाद पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को देकर मृतक का पंचनामा भरा और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

More Stories
कानपुर नगर 28 नवम्बर 26*जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, सहकारी बिक्री केंद्रों पर 3,077 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध*
कानपुर नगर 28 नवम्बर 26*ऐतिहासिक विशेष लोक अदालत में 1,950 चालानी वादों का निस्तारण*
नई दिल्ली 28 नवम्बर 26*द्वारका-7 में एज वेल एसोसिएशन ने ‘तेरे मेरे गीत सीज़न 9’ भव्य ग्रैंड फ़िनाले किया आयोजित ।