February 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाराबंकी24अक्टूबर24*27 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय 300 तीरंदाजो का बाराबंकी में रहेगा जमावड़ा

बाराबंकी24अक्टूबर24*27 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय 300 तीरंदाजो का बाराबंकी में रहेगा जमावड़ा

बाराबंकी24अक्टूबर24*27 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय 300 तीरंदाजो का बाराबंकी में रहेगा जमावड़ा

– महासचिव निधि जैन ने प्रेस वार्ता में दी लोगों को जानकारी

– प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी बोले खिलाड़ियों को मिलता है मूल्यांकन का अवसर

बाराबंकी। यदि आप तीरंदाजी जैसी एक पुरातन प्रतिभा को देखना या रूबरू होना चाहते है। तो आप आगामी 27 अक्टूबर को बाराबंकी शहर के दशहरा बाग स्थित एम इक्वायर स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता को देखने आना मत भूले। यहां एक जनपद की एक होनाहार अर्चरी खिलाड़ी के संयोजन में प्रदेश कि तमाम जनपदों से आए तीरंदाज अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। इसके संबंध में पूछने पर इंडोर फील्ड अर्चरी एसोसिएशन ऑफ यूपी की महासचिव निधि जैन बताती है कि इंडोर फील्ड अर्चरी एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश व इंडोर फील्ड अर्चरी एसोसिएशन बाराबंकी के संयुक्त तत्वाधान से आगामी 27 अक्टुबर 2024 को शहर के दशहराबाग स्थित एम इक्वायर स्पोटर्स कल्ब में राज्य स्तरीय इंडोर फील्ड अर्चरी की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में लखनऊ कानपुर, उन्नाव, बनारस, प्रयागराज, बहराइच, बिजनौर लगभग समूचे प्रदेश से आए हुए 300 तीरंदाजों का जमावड़ा लगेगा। यहां खिलाडी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में विजेयी खिलाड़ी आगामी दिसम्बर माह में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जोकि उत्तर प्रदेश में ही होनी है में प्रतिभाग करेंगे। इसके अतरिक्त इस बार की राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में एक नया इवेंट 9 स्पॉट इवेंट को सम्मिलित किया गया है। जिसमें विजयी खिलाड़ी को नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा। जिससे प्रतियोगिता का स्तर और उंचा होगा। यह इवेंट राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में ही होता था परन्तु इस वर्ष से यह इवेंट राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी शामिल किया जायेगा। इसके अतिरिक्त इस पौराणिक विरासत को संवारने में जुटे अर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों को अपने मूल्यांकन का अवसर मिलता है। इस दौरान अर्चिता त्रिवेदी अम्बुज शर्मा, वज्जीहुद्दीन अंसारी, विवेक कश्यप, दिव्यांश जैन, ऋषभ कुमार, शौर्य मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Taza Khabar