अयोध्या से वासुदेव यादव की रिपोर्ट
अयोध्या24अक्टूबर24*अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां जोर-जोर से हुई शुरू
रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राम की पैड़ी, सरयू घाट रामपथ , लता मंगेशकर चौक को सजाया और सवारा जा रहा है। साफ सफाई रंग रोशन का काम युद्ध स्तर पर जारी है। इस बार अयोध्या में 25 लाख दीपक जलाए जाएंगे। क्योंकि भगवान राम लला आ चुके हैं। भव्य दिव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं ।ऐसे में इस बार अयोध्या में हर्ष और उल्लास काफी बढ़ गया है। बताते चलें कि अयोध्या का दीपोत्सव विश्व का सबसे बड़ा दीप उत्सव होता है। ऐसे में अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गई है। राम की पैड़ी पर मार्किंग का काम शुरू कर दिया गया है। साफ सफाई सजा रंग रोशन का काम युद्ध स्तर पर जारी है। जनपद के आला अधिकारी कार्यक्रम को बड़ा रूप दे रहे हैं। इस बार अयोध्या सरयू नदी घाट पर दीपोत्सव का आयोजन होगा , विराट आरती का भी आयोजन होगा। अयोध्या सरयू के पुराने ब्रिज पुल पर आकर्षक आतिशबाजी का भी आयोजन होगा। दीपू उत्सव को अंतिम दिन रूप देने के लिए तैयारी दिन-रात यहां पर की जा रही हैं। दीप उत्सव को लेकर साधु संत भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विजुअल.. wkt वासुदेव यादव अयोध्या

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 सितंबर 26* VHP दुर्गावाहिनी का शक्ति प्रदर्शन, श्रावंती गांगुली को पूर्णियाँ विभाग की कमान
मुजफ्फरनगर, 2 सितंबर 2026*मुजफ्फरनगर में व्यापारिक समस्याओं को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन
भागलपुर2 सितंबर 26*पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी जर्सी राइफल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार