बाराबंकी23जून24*61 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोपी 40 हजार की नगदी के साथ गिरफ्तार
– पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त के साथियों की कर रही तलाश
बाराबंकी। जिले की साइबर थाना पुलिस ने 61 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को 40 हजार की नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। असल में बीते 24 अप्रैल को कृष्णा हास्पिटल एण्ड मैटरनिटी सेन्टर श्रीराम कालोनी के संचालक डॉ0 योगेश कुमार पुत्र डॉ0 कमल सिंह वर्मा निवासी मोहल्ला सुभाषनगर ने शहर कोतवाली लिखित तहरीर देकर बताया कि 17 अप्रैल को उनके मोबाइल नंबर पर रोहित शर्मा नाम से कॉल आई, जिसने स्वंय को ट्राई डिपार्टमेन्ट से होना बताया और मुंबई थाने में 17 शिकायतों की एफआईआर दर्ज बताई गई। साथ ही मुंबई मे अपनी रिपोर्ट 02 घण्टे के अंदर दर्ज करने के लिये बताया गया। ऐसा न करने पर मोबाइल नंबर बन्द कराने की धमकी देकर अपने अन्य (साथी) अधिकारी से बात कराते हुए मनीलान्ड्रिंग जैसा गंभीर अपराध के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कहकर पैसों की माँग करने लगा। कहा कि यदि आप ऐसा नही करते हो तो आपको 90 दिन की कस्टडी में लेकर पूछताछ की जायेगी व आपका हास्पिटल सीज कर दिया जायेगा। इस तरह से मेरे साथ धोखाधड़ी कर व डरा धमकाकर कुल 61लाख रुपये का फ्राड किया है। मामले में पुलिस ने तत्काल आईटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने भी संबंधित टीमों को समुचित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिसके क्रम में साइबर थाना पुलिस ने द्वारा रविवार को शातिर अभियुक्त आशीष शुक्ला पुत्र राघवेन्द्र शुक्ला निवासी लोक कालोनी महिबुल्लापुर सीतापुर रोड जनपद लखनऊ को धोखाधड़ी के 40 हजार रुपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त आशीष (ICICI बैंक के खाताधारक व प्रोपाइटेर कैच माइ ऑर्डर) द्वारा वादी डॉक्टर योगेश के एकाउन्ट (खाता) से 61 लाख रुपये प्रथम लेयर में के 4 खातों में 16 लाख रुपये व 26 लाख रुपये पंजाब नैशनल बैंक के दो खातों में- 4 लाख सहित 15 लाख रुपये आईसीआईसीआई बैंक के दो खातों में स्थानांतरित किए गए। पुलिस अब इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्त के साथी अमन,संतोष चतुर्वेदी व शिवम यादव की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

More Stories
नई दिल्ली16जून26*प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त की तारीख का ऐलान हो गया है।
लखनऊ16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
रोहतास16जून26*टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप की शादी की धूम, डिप्टी CM सम्राट चौधरी पहुंचे बड्डी गांव, दी शुभकामनाएं*