बाराबंकी17जून24*गंगा दशहरा पर जिले की सातों नदियों की हुई आरती
बाराबंकी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी गंगा दशहरा पर जिले की सातों नदियों की आरती की गई। किसी भी क्षेत्र की जीवन रेखा कहलाई जाने वाली नदियों को सम्मान देने की यह पहल सराहनीय है। बता दें कि विगत तीन वर्षों से जिले के धर्म जागरण मंच के संयोजक अधिवक्ता अमित अवस्थी के निर्देश में जिले की सभी नदियों की आरती सहित पूजन किया जाता है। रविवार शाम धर्म जागरण मंच के संयोजक सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सरयू, सुमली, कल्याणी, कौशिकी (रेठ ), जमुनिया, रारी व आदि गंगा गोमती का आरती कर विधवत पूजन किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेखर हरायण, पूर्व प्रधान रामदुलारे मिश्र, विष्णु मौर्य, संगीत पाठक, रवि जायसवाल, मन्ना राम मिश्र, सीता देवी, रामा व अनुसुइया सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
नई दिल्ली 4 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, सभी 12 राशियों का हाल
नई दिल्ली 3सितंबर 26* यूपीआजटक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जाँच एवं उपचार रथ को किया रवाना,