बाराबंकी17जुलाई24*शातिर ऑटोलिफ्टर हुए गिरफ्तार, चोरी की दो मोटर साइकिल बरामद
– पूर्व में गिरफ्तार ऑटोलिफ्टर के साथी के पास बरामद हुई थी 10 मोटरसाइकिल
बाराबंकी। थाना रामसनेहीघाट पुलिस ने दो शातिर ऑटोलिफ्टर को गिरफ्तार कर उनके पास चोरी की दो मोटर साइकिल बरामद की है। बता दें कि एसपी दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ0 अखिलेश नारायण सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट जटाशंकर मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना रामसनेहीघाट पुलिस ने बुधवार को मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर दो शातिर ऑटोलिफ्टर लालू यादव पुत्र विजय यादव व नितिन यादव पुत्र विजय यादव निवासी मुरारपुर को कल्याणी नदी पुल ग्राम तासीपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिनकी निशांदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका गैंग बाराबंकी व आस-पास के जनपदों में मोटरसाइकिल चोरी करता है। फिर चोरी की गई मोटर साइकिलों को अंजान लोगों को सस्ते दामों पर बेंच देते है। ज्ञात हो कि पुलिस इस एक गैंग के एक अन्य साथी सुशील मिश्रा पुत्र अमरेन्द्र कुमार मिश्रा निवासी बीकापुर थाना दरियाबाद को बीते साल अप्रेल माह में दरियाबाद ओवर ब्रिज के पास ग्राम धरौली में चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया था। जिसके पास चोरी की 10 मोटर साइकिल बरामद की जा चुकी है ।

More Stories
कानपुर नगर4जुलाई26*11 वर्षीय लापता बच्चा को मां से मिलाया कल्याणपुर पुलिस ने*
सहारनपुर4जुलाई26*गुर्जर समाज ने जगन गुर्जर हत्याकांड की सीबीआई जांच की उठाई मांग-राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,
लखनऊ4जुलाई26*इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ का तलाक-ए-हसन पर बड़ा फैसला।