बाराबंकी16अप्रैल25*परिवहन विभाग ने अब तक किये 149 ई-रिक्शा सीज व 201 चालान*
बाराबंकी। सड़कों पर बिना फिटनेस व ड्राइविंग लाइसेन्स के अपंजीकृत ई-रिक्शा व आटो के विरुद्ध परिवहन विभाग ने बडे पैमाने पर दंडात्मक कार्यवाही की है। 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ई-रिक्शा-आॅटो के खिलाफ विशेष संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन श्रीमती अंकिता शुक्ला व यात्री/मालकर अधिकारी श्री रवि चन्द्र त्यागी की संयुक्त टीमे लगातार अभियान चलाकर सैकडो की संख्या मे ई-रिक्शा को सीज करते हुये नजर आ रहे है। अभियान की जानकारी देते हुये एआरटीओ प्रशासन श्रीमती शुक्ला ने बताया कि 1 से 16 अपै्रल तक 149 ई-रिक्शा को जब्त किया जा चुका है। तथा अन्य अभियोगो मे 201 का चालान किया गया। हालाकि अभी चेकिंग अभियान 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।

More Stories
नई दिल्ली16जुलाई26*हाइड्रोजन ट्रेन,हरित भविष्य की ओर भारतीय रेल की ऐतिहासिक छलांग
प्रतापगढ़16जुलाई26*रक्तदान महादान: डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन,
बांदा 16 जुलाई 26*अवैध कटान रोकने और वृक्षारोपण की पारदर्शिता को लेकर जिला वनाधिकारी को सौंपा ज्ञापन