बाराबंकी16अप्रैल24*सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराई मोटरसाइकिल, युवक की दर्दनाक मौत
बाराबंकी। थाना क्षेत्र के रामनगर फ़तेहपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में घायल युवक की नजदीकी सीएचसी पहुंचकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दोपहर 1बजकर 30 मिनट पर मोहित पुत्र नागेंद्र निवासी सरसा राठौर थाना असद्रा जोकि अपने चाचा आदर्श सिंह की ससुराल बेलहरा से फतेहपुर होते हुए घर वापस जा रहा था। रास्ते में ग्राम बिलाखिया के पास वह मोटरसाइकिल समेत अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गया। जिससे मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और मोहित को गंभीर चोटें आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को सीएससी रामनगर लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।

More Stories
मुंबई23जून26*अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : रचनात्मकता, संवेदना और वैश्विक संवाद का संगम
कानपुर नगर23जून26*कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम एवं समर्पण से भामस देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन: श्रीराम
मथुरा 23 जून 26* डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण को अवैध असलाहों/उपकरणों के साथ किया गया गिरफ्तार ।*