बाराबंकी10दिसम्बर24*सार्वजनिक जगह पर उपयोग कर रहे तंबाकू पदार्थ, वसूला गया जुर्माना
बाराबंकी। शहर स्थित रोडवेज बस अड्डा का कलेक्ट्रेट के आसपास मंगलवार को जिले की राष्ट्रीय तम्बाकू नियंतरण टीम ने कोटपा अधिनियम 2003 का उल्लंघन कर कर सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान कर रहे दर्जनों व्यक्तियों का जुर्मना किया।साथ ही ऐसे लोगों को तंबाकू, गुटका, बीड़ी, सिगरेट व अन्य धूम्रपान के सेवन से हो रही बीमारियों के बारे में भी अवगत कराया गया। इसके अतरिक्त तंबाकू पदार्थ को छोड़ने के लिए जिला पुरुष चिकित्सालय में चल रहे तंबाकू उन्मूलन केंद्र के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी। बताया कि केंद्र पर साइकोलॉजिस्ट संजय कुमार द्वारा धूम्रपान छोड़ने के लिए लोगों की काउंसलिंग व निकोटेक्स चिंगम दिए जाते है। जिसकी मद्त से आप धूम्रपान छोड़ सकते है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से सोशल वर्कर राकेश कुमार, डीईओ तेजप्रकाश वर्मा व सब इंस्पेक्टर कमलाकर सिंह मौजूद रहे।

More Stories
बांदा 8 सितंबर 26*मझीबा सानी में बारिश का कहर: 100 से अधिक मकान गिरे, बेघर हुए सैकड़ों परिवार*
बांदा 27 सितंबर 26*महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा*
बांदा 8 सितंबर 26*बीएएमएस इंटर्न्स का फूटा गुस्सा: ₹7,500 के मामूली स्टाइपेंड से नाराजगी,