बाराबंकी08अप्रैल24*48 घंटे बाद घाघरा नदी में डूबे पांचवें युवक का शव बरामद
रविवार की शाम को डूबते युवक को बचाने गए 26 वर्षीय नूर आलम पुत्र अब्दुल हाई का शव रविवार देर शाम घाघरा नदी में बरामद हो गया। जिसके बाद ग्रामीण व पुलिस के गोताखोर हादसे में लापता पांचवें युवक मो.अहमद रजा (14)पुत्र शकील अहमद निवासी ग्राम चिर्रा की तलाश में जुट गए। जिसका शव सोमवार सुबह घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर आगे घाघरा नदी में बरामद हुआ। जिसे ग्रामीण व पुलिस के गोताखोर बाहर निकालकर लाए। फिर मृतक का पंचनामा भर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लगभग 48 घंटे के बाद मिले बच्चे शव को देखकर परिजनों सहित अन्य ग्रामीणों का रो रो कर बुरा हाल है।

More Stories
अयोध्या13जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ13जुलाई26*रक्षा मंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया,
फर्रुखाबाद13जुलाई26*जन्म देते ही जुड़वाँ बेटियों को माँ ने ठुकरा दिया तो अविवाहित महिला डॉ. कोमल यादव ने उन्हें अपना लिया.*