March 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाराबंकी08अक्टूबर*परचम जुलूसे मोहम्मदी में समाजवादी पार्टी के अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने पहुंच कर शिरकत की*

बाराबंकी08अक्टूबर*परचम जुलूसे मोहम्मदी में समाजवादी पार्टी के अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने पहुंच कर शिरकत की*

बाराबंकी08अक्टूबर*परचम जुलूसे मोहम्मदी में समाजवादी पार्टी के अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने पहुंच कर शिरकत की*

मेराज अहमद

जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र दरियाबाद तथा शहर के न्यू पालिका बाजार में परचम जुलूसे मोहम्मदी (सल्लल लाहू अलैहे वसल्लम) में समाजवादी पार्टी के हरदिल अजीज नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने पहुंच कर शिरकत की और जायरिनो को केसरिया दूध वितरण किया।
दरियाबाद के कस्बा इचौली में सपा नेता वसीम सिद्दीकी,तथा शहर के न्यू पालिका बाजार पर ओवेश सलमानी,और शाहनवाज आलम द्वारा, जुलूसे मोहम्मदी (स. ल. अ. व.) में स्टॉल लगाकर जायरीनों को चाय,केसरिया दूध,केक का वितरण किया गया। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कस्बा इचौली में पहुंच कर आलिमों द्वारा मांगी गई दुआ में भी शामिल होकर हुजूर सल्लल लाहु अलैहे वसल्लम की आमद वाले दिन पर मुबारकबाद पेश करते हुए खिराजे अकीदत पेश की।
और कहा कि हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल लाहु अलैहे वसल्लम का जीवन पढ़ने की जरूरत है।उन्होंने अपने एखलाक, इंसानियत,का जो पाठ पढ़ाया है उससे हम सबको सीख लेने की जरूरत है और उसको अपने जीवन में उतारने की जरूरत है तब एक सच्चा और सही इंसान बन सकेगा। उनका कहना था कि तालीम हासिल करो तालीम इंसान के लिए बहुत जरूरी है।अपने पड़ोसी से मोहब्बत करो अगर वह भूखा है तो उसको पहले खिलाओ खुद बाद में खाओ,वह चाहे जिस धर्म का हो चाहे जिस मजहब का हो।
उन्होंने कहा कि कभी दिल अज़ारी न करो, (किसी का दिल न दिखाओ) दिल दुखा कर किया गया हर काम हराम है।पूरी दुनिया को इंसानियत का पाठ पढ़ाया।
इस मौके पर मौजूद लोगों में निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, हशमत अली गुड्डू, नसीम कीर्ति,सलमान सिद्दीकी,आवेश सलमानी,तंजीम अंसारी, हफीज सलमानी, फजल इनाम मदनी,सरफराज अहमद,परवेज अहमद, असद साजिद सिद्दीकी, मो जैद सलमानी, सरताज अहमद,महताब,अहमद, फैसल मालिक, बलराम यादव,जावेद मालिक, शहीर सलमानी,दानिश अंसारी, मो तारिक, जावेद राइन,यूसुफ सलमानी, मो शानू, जुबैर सिद्दीकी,कल्लू अंसारी आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।