बाराबंकी 31 मार्च 24*दो शातिर तस्कर गिरफ्तार, 300 ग्राम मारफीन व 100 ग्राम अफीम बरामद
बाराबंकी। जिले की दो थानों की पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों से दो शातिर मादक तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसमें थाना जहाँगीराबाद पुलिस ने एक मादक तस्कर को 300 ग्राम मारफीन और थाना दरियाबाद पुलिस ने एक मादक तस्कर से 100 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। जानकारी के मुताबिक थाना जहाँगीराबाद पुलिस ने रविवार मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी अभियुक्त रमेश पुत्र गंगाबक्स सिंह निवासी ढेडिया थाना कोठी को मझलेपुर बनवा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके पास पुलिस ने 300 ग्राम मारफीन बरामद की है। आरोपी से बरामद मार्फ़ीन की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 30 लाख रूपये है। इसी तरह थाना दरियाबाद पुलिस ने रविवार को मादक पदार्थ की तस्करी के आरोपी अभियुक्त अब्दुल हमीद उर्फ नदीम पुत्र अब्दुल मजीद निवासी मो0 मिर्दहान कस्बा व थाना दरियाबाद जनपद को बी0एस0एन0एल टावर कस्बा दरियाबाद के पास से गिरफ्तार किया है। जहां पुलिस ने उसके पास 100 ग्राम अफीम बरामद की है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 मई 26 *कसबा कलानंद स्कूल मैदान के पास हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार*
बांदा27 मई 26*तेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रक टक्कर मारकर भागने के प्रयास में ई रिक्शा के ऊपर पलटा**
लखनऊ27मई26*सनातन महापरिषद भारत और राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद सम्मान समारोह का आयोजन