बाराबंकी 22 जून 24*वाहनों में आई तकनीकी खराबी से संजय सेतु पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम
– भीषण जाम में जूझते नजर आए परीक्षार्थी, एसपी व आवश्यक वाहन
बाराबंकी। सरयू पुल पर पहुंची गैस सिलेंडर लदी ट्रक और एक डीसीएम गाड़ी अचानक से तकनीकी खराबी आने से बंद हो गई। जिससे पुल के दोनों ओर लंबा जाम लग गया और यातायात ठप हो गया। लखनऊ की ओर से आने वाले वाले डी फार्मा की परीक्षा देने जा रहें तमाम छात्र व यात्री सहित बहराइच की ओर सड़क पर एम्बुलेंश वाहन और बलरामपुर एसपी भी इस जाम में जूझते नजर आए। जिन्हे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह जाम से निकाला और बच्चे अन्य वाहनों की मद्त से परीक्षा में शामिल हुए। लेकिन अन्य लोग यहां घण्टों जाम में फँसे रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर यातायात शुरू कराया। शनिवार की सुबह लखनऊ बहराइच हाईवे से गैस सिलेंडर लादकर एक ट्रक गोण्डा जा रही थी। जोकि सरयू नदी के पुल पर अचानक तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गई। वहीं एक डिसीएम गाड़ी भी तकनीकी खराबी से बंद हो गई।जिससे आवागमन ठप हो गया,और पुल के दोनों तरफ कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गयी। सूचना पाकर रामनगर व जरवल थाने की पुलिस ने घंटो मेहनत कर गाड़ियों को किनारे कराया तब जाकर यातायात व्यवस्था सुचारू हुई। इस दौरान लखनऊ की ओर से आ रहे डी फार्मा की परीक्षा देने जा रहे विद्यर्थियों व अन्य यात्रियों को घण्टों जाम की झाम से जूझना पड़ा। जोकि अन्य वाहनों की मद्त बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। वहीं बहराइच की ओर चौकाघाट से झोकिया तक लगभग 5 किलोमीटर तक चार घंटे से अधिक तक जाम लगा रहा। एम्बुलेंस तक जाम में फंसी रही। मरीज व उनके के परिजन काफी परेशान नजर आए।घाघरा घाट चौकी प्रभारी आदित्य कुमार के अनुसार दो वाहनों में खराबी आने से संजय सेतु पर लंबा जाम लग गया था। लखनऊ जा रहे बलरामपुर एसपी भी जाम में घंटो फंसे रहे। जिन्हे जरवल पुलिस ने कड़ी मेहनत कर बाहर निकाला है।
*(जल्दबाजी बनी जाम का कारण)*
इस सड़क जाम कारण जहां वाहनों में तकनीकी खराबी आना है, तो वहीं जल्दबाजी भी दूसरा सबसे बड़ा कारण है। यातायात व्यवस्था को सुचारु करने में जुटे प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार पांडेय बताते हैं कि जल्दबाजी में लोग अपने वाहनों को इधर-उधर कर निकलने का प्रयास करने लगे। जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। हालत यह हो गए कि पुलिस को घंटो तपती धूप में पसीना बहाना पड़ा तब जाकर यातायात व्यवस्था सुचारू हुई।

More Stories
भागलपुर31जुलाई26*महादेवपुर घाट पर पानी में बहते मिले अधेड़ व्यक्ति को डायल-112 टीम ने तत्परता से अस्पताल पहुँचाया
पूर्णिया बिहार 31 जुलाई 26 *SSP की जनसुनवाई में 40 फरियादियों को मिला न्याय,
बांदा 31 जुलाई 26*विश्व हिन्दू परिषद ने पुष्पवर्षा कर किया कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत, स्वल्पाहार की भी रही व्यवस्था*