April 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाराबंकी 22 जून 24*अवध विश्व विद्यालय के कार्य परिषद सदस्य बने प्रोफेसर कौशलेंद्र विक्रम मिश्र

बाराबंकी 22 जून 24*अवध विश्व विद्यालय के कार्य परिषद सदस्य बने प्रोफेसर कौशलेंद्र विक्रम मिश्र

बाराबंकी 22 जून 24*अवध विश्व विद्यालय के कार्य परिषद सदस्य बने प्रोफेसर कौशलेंद्र विक्रम मिश्र

– मुख्य नियंता व अन्य प्राध्यापकों ने प्राचार्य को लड्डू खिलाकर व्यक्त की ख़ुशी

बाराबंकी। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की कुलपति डॉ प्रतिभा गोयल द्वारा पीजी कॉलेज रामनगर के प्राचार्य प्रोफेसर कौशलेंद्र विक्रम मिश्र को विश्व विद्यालय का कार्य परिषद सदस्य नामित किया गया है।जिसकी जानकारी विद्यालय द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी गई है। इस खुशी को विद्यालय के मुख्य नियंता डॉ राम कुमार सिंह सहित सभी प्राध्यापकों ने प्राचार्य को लड्डू खिलाकर खुशी व्यक्त की। विश्वविद्यालय द्वारा कार्य परिषद का नामित सदस्य नामित होने पर प्रोफेसर श्री मिश्र ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए उत्तरदायित्व का निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। इसके अलावा मुख्य नियंता डॉ रामकुमार सिंह ने बताया कि इसी उत्तरदायित्व के साथ साथ डॉ राम मोहन लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मिश्र को अर्थशास्त्र विषय में शोध कार्य हेतु गाइड भी नियुक्त किया गया है। महाविद्यालय के बीएड विभाग के प्रोफेसर एच के मिश्र, व हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विश्वेश कुमार मिश्र,परीक्षा प्रभारी डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ सुनीत जायसवाल, डॉ पंकज जायसवाल, डॉ के पी सिंह, ओम कुमार वर्मा, शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक अरविंद यादव, अमरजीत सिंह, डॉ सरोज, डॉ शैलजा दीक्षित, डॉ संजय तिवारी,आलोक राय, गरिमा श्रीवास्तव, रानी सैनी, देवेंद्र साहू सहित महाविद्यालय के अन्य कर्मचारियों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी।