July 27, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाराबंकी 19 अप्रैल 24*स्वतंत्रता अभिव्यक्ति पार्टी की सांसद पद प्रत्याशी होंगी आशा देवी रावत

बाराबंकी 19 अप्रैल 24*स्वतंत्रता अभिव्यक्ति पार्टी की सांसद पद प्रत्याशी होंगी आशा देवी रावत

बाराबंकी 19 अप्रैल 24*स्वतंत्रता अभिव्यक्ति पार्टी की सांसद पद प्रत्याशी होंगी आशा देवी रावत

– प्रदेश अध्यक्ष लालजी यादव ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

बाराबंकी। आगामी लोकसभा चुनाव में बाराबंकी सहित उत्तर प्रदेश के आधा दर्जन जनपदों में स्वतंत्रता अभिव्यक्ति पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। जिनमे बहराइच, सीतापुर, अयोध्या, गोंडा, चंदौली बनारस व लखनऊ शामिल है। शुक्रवार को पार्टी के पहले उम्मीदवार की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष लाल जी यादव ने शहर के निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में की है। जिसके मुताबिक बाराबंकी से स्वतंत्रता अभिव्यक्त पार्टी की प्रत्याशी आशा देवी रावत है। जोकि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार से हैं और पिछली बार भी चुनावी मैदान में थी जिसमें उन्हें चौथा स्थान प्राप्त हुआ था। इस बार उन्हें उम्मीद है कि जनता उनका साथ देगी। इसके अतिरिक्त प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लालजी यादव ने बताया कि उनकी पार्टी से अहिल्याबाई गांव गरीब पार्टी का गठबंधन हुआ है। जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्रामपाल धनगर है। फिर उन्होंने एक-एक कर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया। जिसमें जनपद के संबंध में किए जाने वाले कार्यों को प्राथमिकता देने की बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लालजी यादव सहित सांसद पद की प्रत्याशी आशा रावत ने की है। उनका कहना है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में किसानों की फसल को डूबने से रोकने के लिए पुल का निर्माण कराया जाएगा। अब जो किसान की बात करेगा वह देश पर राज करेगा। इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष नसीम वारसी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजकमल भास्कर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पप्पी रावत, जिला सचिव टिल्लू पाठक, प्रदेश सचिव कृपा शंकर तिवारी सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.