March 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाराबंकी 02 अप्रैल 24*दो चोर गिरफ्तार, सोने व चांदी के आभूषण बरामद

बाराबंकी 02 अप्रैल 24*दो चोर गिरफ्तार, सोने व चांदी के आभूषण बरामद

बाराबंकी 02 अप्रैल 24*दो चोर गिरफ्तार, सोने व चांदी के आभूषण बरामद

मसौली-बाराबंकी। मसौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गैर जनपद के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। जिनके पास सोने व चांदी के जेवरात,5 मोबाइल सेट,3 हजार नगदी,एक अदद देशी तमंचा और 315 बोर का जिन्दा कारतूस बरामद किया है। वहीं इस बीच एक बदमाश मौके से भागने में सफल रहा। मसौली थाने के उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह मय हमराह का. नरेन्द्र कुमार, का.विकास यादव अपराध रोकथाम एवं अपराधियों की तलाश गस्त पर भयारा मोड के पास मौजूद थे। तभी थाना रामनगर के उ.नि. धर्मेन्द्र सिंह राठौर व उ.नि. उमेश यादव मय हमराह का.बृजेश कुमार की मौजूदगी में हम पुलिस वाले आपस में विगत में हुई चोरी की घटनाओं के अनावरण के बारे में विचार विमर्श कर ही रहे थे। तभी सूचना मिली कि कुछ लोग रफी मेमोरियल इण्टर कालेज के पास चोरी के जेवरात व मोबाइल बेचने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर जनपद बहराइच के थाना फखरपुर के ग्राम खालिदपुर निवासी विनय गौड़ उर्फ छोटू पण्डित पुत्र गुरुनरायण की जामा तलाशी में एक अदद देशी तमंचा 315 बोर का जिन्दा कारतूस,दो हजार रुपए एक जोड़ी पायल,एक जोड़ी पायजेब,एक जोड़ी झुमकी, एक मंगलसूत्र, दो अदद स्मार्ट फोन और दूसरे अभियुक्त बाराबंकी जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत रसूलपुर निवासी शशांक शुक्ला पुत्र राजेन्द्र शुक्ला के पास से एक जोड़ी झुमकी,सोने की एक अंगूठी,एक मंगलसूत्र, एक सोने का ओम का ठप्पा, एक जोड़ी नथुनी,3 मोबाइल फोन,एक हजार रुपए नगदी, बरामद हुए है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान अलग अलग थाना क्षेत्रों में रात के समय घरों से जेवरात, मोबाइल व सामानों की चोरी की बात कबूल किया। मसौली थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों चोर जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। जिन्होंने आधा दर्जन से अधिक घटनाओं को स्वीकार किया है।इसी में एक सदस्य भागने में सफल रहा है।जिसकी तलाश की जा रही है। विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को जेल भेज गया है।

Taza Khabar