बांदा7अप्रैल 26अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा थाना मरका क्षेत्र की नवनिर्मित मऊ चौकी का किया गया उद्घाटन ।*
यूपीआजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा से* जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को बेहतर एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में आज दिनांक 07.04.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज, क्षेत्राधिकारी बबेरु सौरभ सिंह व क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी द्वारा थाना मरका क्षेत्रांतर्गत स्थित नवनिर्मित मऊ चौकी का विधिवत उद्घाटन किया गया । बता दें कि नवनिर्मित मऊ चौकी को बेहतर सुविधाओं एवं सुव्यवस्थित ढंग से विकसित किया गया है।, जिससे पुलिस कर्मियों के कार्य संचालन में सुविधा होगी तथा क्षेत्रीय जनता को और अधिक त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवा प्राप्त हो सकेगी। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा चौकी परिसर का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतत् गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि चौकी के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति और अधिक प्रभावी होगी तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

More Stories
लखनऊ 7 अप्रैल 26*लगातार खबर चलने के बाद भी कुंभकरण जैसी नींद में सोया विभाग जगने का नाम नहीं ले रहा है*
कौशाम्बी 7 अप्रैल 26*जिलाधिकारी ने की शिक्षा विभाग के निर्माणाधीन परियोजनाओं के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा*
कौशाम्बी 7 अप्रैल 26*जिलाधिकारी ने की कृषि विभाग एवं कृषि एलाइड विभागों की योजनाओं/कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा*