बांदा6अप्रैल26*पीड़िता ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार, परिवारजनों पर लगाया अवैध कब्जे का आरोप*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा: – जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता केसर देवी पत्नी छेदीलाल पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके परिवारजनों ने उसकी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है और उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
पीड़िता केसरबाई ,कलादेवी ने बताया कि उसकी भूमि गाटा संख्या 629 पट्टे की है, जिसमें परिवारजनों का शामिल खाता है।
लेकिन परिवारजन सन्तोष बाथम, शुनील, शिवमंगल, मनोज बाथम, जितेन्द्र बाथम, भउवा आदि ने उसकी हिस्से की भूमि पर कब्जा कर लिया है और उसे परेशान कर रहे हैं।
पीड़िता ने बताया कि उसने थाने और तहसील में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उल्टे परिवारजन उसे धमकी दे रहे हैं और उसकी जमीन पर निर्माण कार्य रोक रहे हैं। पीड़िता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उसकी भूमि का सर्वे कराकर उसे उसका हिस्सा दिलाया जाए और परिवारजनों पर कार्रवाई की जाए।
*बाइट -केसर देवी पीड़िता*
*बाइट -कला देवी पीड़िता की बहू*

More Stories
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
चंडीगढ़15जुलाई 2026 दिन बुधवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर🌅 *हरियाणा सुप्रभात समाचार* 🌅
नई दिल्ली15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दिन बुधवार*आज का राशिफल*