बांदा4अगस्त26*रानी दुर्गावती गावर्नमेंट मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल में समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा
बाँदा से सुनैना निषाद की रिपोर्ट यूपीआजतक
बांदा(उप्र), जिला कांग्रेस कमेटी बांदा द्वारा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेत्रत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय बांदा पहुँचकर जिलाधिकारी महोदय बांदा(उप्र) को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट बांदा को सौंपा।
मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बतलाया कि “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी महोदय बांदा को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट बांदा को सौंपा तथा मांग की कि- रानी दुर्गावती गावर्नमेंट मेडिकल कालेज बांदा(उप्र) व राजकीय जिला अस्पताल बांदा(उप्र) में निम्नलिखित दोषपूर्ण समस्याएं हैं, जिनको तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की आवश्यकता है, जिलाधिकारी महोदय बांदा को निम्नलिखित दोषपूर्ण समस्याओं के निवारण हेतु ज्ञापन दिया गया-
दोषपूर्ण समस्याएं-
1. मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा में ऑपरेशन के पहले मरीज के परिजनों से 25-30 हजार की दवाएं व उपकरण बाहर से मंगवाएं जाते हैं और मोटा कमीशन बनाया जाता है।
2. मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा में नार्मल ओ पी डी ( OPD ) में लगभग सभी डॉक्टर बाहर की दवाएं लिखते हैं।
3. मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा के बहुत से डॉक्टर प्राइवेट क्लिनिक चला रहें हैं या निजी अस्पताल में बैठ रहें हैं, यह डॉक्टर व उनके दलाल मरीजों को मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा से बर्गला कर मरीजों को प्राइवेट क्लिनिक में ले जाते हैं।
4. मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा में कई विभागों ( सर्जरी, ENT, पैथालॉजी, ह्रदयरोग ) के HOD ( विभाग के प्रमुख डॉक्टर्स ) कभी नहीं आते हैं।
5. मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल बांदा इमरजेंसी लूट का अड्डा बने हुए हैं, यहाँ से खुलेआम बाहर की दवाएं व जांचे लिखी जाती हैं। डाक्टरों, नर्सों, वार्ड ब्वाय, आशा बहुओं, दाई आदि दलालों के माध्यम से ब्लड बैंक बांदा में खून 🩸💉 भी बेचा जाता है जो कि अवैध है व अपराध की श्रेणी में आता है।
6. मेडिकल कालेज के प्राचार्य सुनील कौशल लम्बे समय से कार्यवाहक प्रिंसिपल बने हुए हैं कृपया बाँदा मेडिकल कालेज में आयोग का प्रिंसिपल तैनात किया जाए।
7. मेडिकल कालेज में डॉ मुकेश बंसल को कई विभागों का चार्ज दिया गया हैं खासकर भर्ती में भारी अनियमितता की शिकायते आ रहीं हैं इन पर लगाम लगायी जाए।
प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी महोदय बांदा से मांग की कि- उक्त दोषपूर्ण प्रमुख समस्याओं को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए सदैव के लिए रोकथाम व समाप्त करें।”
इस अवसर पर उक्त ज्ञापन कार्यक्रम में प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के साथ बांदा जिला कांग्रेस कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, गौरव सक्सेना, लालबाबू राजपूत शामिल रहे।

More Stories
भागलपुर04/08/2026*सतत् जीविकोपार्जन एवं वृद्धजन पेंशन योजना का किया जा रहा व्यापक प्रचार-प्रसार*
लखनऊ4अगस्त26*अखण्ड आर्यावर्त महासभा का पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय पर प्रदर्शन*
लखनऊ4अगस्त26*वेतन के बराबर धनराशि देने की सीएम योगी की घोषणा का स्वागत*