बांदा4अगस्त 26*करंट लगने से युवक की मौत, टुल्लू पंप का तार जोड़ते समय हुआ हादसा*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*-घर में निर्माण कार्य के दौरान टुल्लू पंप का तार जोड़ना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। बिजली गुल होने के कारण वह निश्चिंत होकर तार जोड़ रहा था, लेकिन अचानक आपूर्ति बहाल होते ही वह करंट की चपेट में आ गया। स्वजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र पुत्र रामकिशोर के घर पर मंगलवार दोपहर छत डाली जा रही थी। निर्माण कार्य के लिए पानी की जरूरत होने पर वह टुल्लू पंप का तार छीलकर जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली आ जाने से वह करंट की चपेट में आ गया और तार से चिपक गया। स्वजन ने किसी तरह उसे करंट से अलग किया और आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी, लेकिन स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर शव को घर ले गए। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र गांव में सैलून की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।

More Stories
कानपुर नगर 7 सितंबर 26*दवा कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बहू की भूमिका सामने आई
मुजफ्फरनगर7 सितंबर 26** सूत्रों के अनुसार हाउस अरेस्ट के बीच पुलिस को गच्चा देकर सहारनपुर रवाना हुए सांसद हरेंद्र मलिक,,,,
बड़ोदरा 7 सितंबर 26*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।