*BREAKING NEWS BANDA-*
बांदा31मार्च26*सोते समय घर में लगी आग़ से महिला की जलकर मौत बच्ची व पति भी झुलसे*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*BANDA*- बांदा में एक घर में अचानक आग लगने से एक महिला की जलकर दर्दनाक मौत हो गई है तो वहीं मृतका का पति और उसकी बच्ची भी झुलस गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर महिला को जलाकर मारने का आरोप लगाया है।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज की है जहां पर रात 1:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक घर में आग लग गई है सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची परिजन व पुलिस ने सभी को बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी सभी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया । वही आग से झूलसे मृतका के पति और उसकी बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतका के बेटे ने बताया कि एक दिन पूर्व घर में आपसी लड़ाई हुई थी जिसके बाद दादा दादी फूफी और चाचा ने मिलकर मां को पीटा था उसके बाद जब पिता घर आए तो उन्हें भी मन को पीट दिया था। इन्हीं लोगों ने मां की आग जलाकर हत्या की है। मृतका की परिजन ने भी ससुरालियों पर आग लगाकर मारने का आरोप लगाया है। मृतका के सास ससुर नंद और देवर फरार बताए जा रहे हैं। वही घटना के बारे में पुलिस का कहना है की सूचना मिली थी कि एक घर में आग लगी है जाकर आग पर काबू पाया गया है हादसे में जलकर एक महिला की मौत हो चुकी है वहीं अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है फिलहाल फॉरेंसिक टीम की मदद से आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है तथ्यों के अनुसार आगे की विधि कार्रवाई की जाएगी

More Stories
बांदा 24 मई 26*26 मई को बांदा पहुंचेंगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद,
बांदा24मई26* गलौली यमुना घाट में लगातार 04 दिन से अधिकारियोंकी मिलीभगतसे खनन माफिया कर रहे अवैध खनन
उत्तर प्रदेश24मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*