बांदा30मई 26*विश्व स्तर पर चमके पुनर्वास विवि के वैज्ञानिक, टॉप 5% वैज्ञानिकों में हुए शामिल,
विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सी.के. दीक्षित को मिली वैश्विक पहचान**
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
**बांदा से**डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक एवं विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. चन्द्र कुमार दीक्षित को वर्ष 2025 की प्रतिष्ठित एससीआईरैंक ग्लोबल रजिस्ट्री (SciRank Global Registry) में विश्व के टॉप 5 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान प्राप्त हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
प्रो. चन्द्र कुमार दीक्षित के पास 29 वर्षों से अधिक का समृद्ध शिक्षण, शोध एवं प्रशासनिक अनुभव है। उनके नाम 38 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पेटेंट दर्ज हैं। उनके शोध कार्यों को अब तक 3400 से अधिक बार उद्धृत (Citations) किया जा चुका है। उनका एच-इंडेक्स 27 तथा आई-10 इंडेक्स 49 है, जो उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों की वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाता है।
वर्तमान में प्रो. दीक्षित विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक के साथ-साथ विभिन्न संकायों के डीन एवं विभागाध्यक्ष के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।
उन्होंने नैनो टेक्नोलॉजी, स्मार्ट मटेरियल्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग तथा कंप्यूटेशनल मटेरियल साइंस जैसे आधुनिक वैज्ञानिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय शोध कार्य किए हैं। इससे पूर्व भी उन्हें विश्व के टॉप 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान मिल चुका है।
विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने प्रो. दीक्षित की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया है।

More Stories
कानपुर महानगर 30 मई 2026*साइबरठगों का अंतर्राज्जीय गिरोह का सरगना पनकी पुलिस ने किया गिरफ्तार*
कानपुर नगर30मई26*नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के माध्यम से ग्वालटोली शास्त्री भवन में मनाया गया पत्रकारिता दिवस
अयोध्या30मई26*हज़रत भीखा शाह र०अ० के उर्स मुबारक में पहुंचकर पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने दी हाजरी