March 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा27मार्च26*भैंस चराने गई दो नाबालिग बहनें नदी में डूबी , दो परिवारों में मचा कोहराम*

बांदा27मार्च26*भैंस चराने गई दो नाबालिग बहनें नदी में डूबी , दो परिवारों में मचा कोहराम*

*BREKING NEWS BANDA-*

बांदा27मार्च26*भैंस चराने गई दो नाबालिग बहनें नदी में डूबी , दो परिवारों में मचा कोहराम*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा*-उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां दो परिवारों की किलकारियां सन्नाटे और आंसुओं में बदल गई। एक हादसे ने दो नाबालिग बहनों की सांसे छीन ली ।
दरअसल पैलानी तहसील के खरेई गांव निवासी चुन्नू निषाद की 12 वर्षीय लड़की श्वेता तथा दूसरी बच्चू निषाद की लड़की रंची उम्र 12 वर्ष जो रोज की भांति सुबह 10:00 बजे अपने-अपने घरों से भैंसों को चराने के लिए केन नदी किनारे पहुंची थी जहां पैर फिसल जाने की वजह से दोनों ही लड़कियां गहरे पानी में समा गई जब तक आसपास के चरवाहे तथा लड़के मौके पर पहुंच पाते तब तक दोनों ही लड़कियों की पानी में डूब कर मौत हो चुकी थी ,मृतक श्वेता के पिता चुन्नू निषाद तथा मृतक रंची के पिता बच्चू निषाद ने जानकारी देते हुए बताया है कि दोनों ही लड़कियां गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ती थी दोनों ही आपस में बहनों के साथ साथ एक अच्छी सहेलियां थी आज दोनों की एक साथ हुई मौत को लेकर परिवार में कोहराम मच गया है बता दे कि मृतक श्वेता पुत्री चुन्नू निषाद चार बहनों में सबसे छोटी थी तथा रांची पुत्री मोती निषाद दो बहनों में सबसे छोटी थी इस अनहोनी घटना से श्वेता के पिता चुन्नू निषाद तथा रांची की मां अनुसूया का रो-रोकर बुरा हाल है।

Taza Khabar