बांदा27अप्रैल26* पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की मांग की*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*- आपको बता दें कि पूरा मामला पुलिस अधीक्षक कार्यालय बांदा से सामने आया है जहां पर पीड़िता मैना पत्नी कुलदीप सिंह नि०ग्राम-बिल्हरका निवासिनी है।
दिनांक 23.04.2026 को
रात्रि लगभग 9 बजे पीड़िता का भतीजा राहुल सिंह अपने घर के दरवाजे के सामने बैठा था
तभी वहां पर दो मोटर साइकिल पर सवार होकर रामाधार पुत्र सरमन, धमेन्द्र व मनोज पुत्र जगतपाल
रामाधार व महेश पुत्र गोरवा व पिण्टू पुत्र रामआसरे व जगतपाल पुत्र अर्जुन व गोरव व पुत्र
सूरा नि०ग्रा० बिहल्का व कुछ लोग अज्ञात लाठी डण्डों से लैश होकर आये और पीड़िता
के भतीजे के ऊपर हमला बोल दिया जिसमें पीड़िता का भतीजा घायल हो गया तभी शोर शराबा सुनकर पीडिता व उसकी पुत्री बाहर आये तो कथित लोगों द्वारा पीड़िता व
उसकी पुत्री के साथ अभद्रता व गाली-गलौज करते हुए घर में घुस कर तोड़फोड़ करने लगे तभी शोर सुनकर गांव वालों को आता देख कथित लोग अपनी मोटर साइकिल
छोड़कर वहां से जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये ।
पीड़िता द्वारा घटना की
सूचना मौखिक तौर पर चौकी प्रभारी करतल को दी गयी तो पुलिस द्वारा मोटर साइकिल चौकी में ले आये हैं।
मांग है कि उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए कानूनी कार्रवाई करें वही पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार को न्याय का आश्वासन दिया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 24 जून 26 *मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक
पूर्णिया24जून26*मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक,
किसनगंज24जून26*मुहर्रम पर अमन के लिए किशनगंज में शांति समिति की बैठक*