बांदा17मार्च 26*डीएम कार्यालय पहुंचे पीड़ित, ग्रामीणों ने डीएम को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय कि मांग की
युपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा* -आपक़ो बता दें कि पूरा मामला जिलाधिकारी कार्यालय बांदा से सामने आया है जहां पर पीड़ित ग्राम पिथौराबाद थाना गिरवाँ तहसील नरैनी
जिला बाँदा के निवासी हैं।
पीडितगण गरीब किसान व्यक्ति हैं, खेती बाडी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं, पीड़ित की पैत्रिक भूमि गांटा संख्या- 549 रकवा 0.5510 हें•
जो ग्राम खोही परगना व तहसील नरैनी जिला बाँदा में स्थित हैं, इसी खेत की सीमा से
लगा हुआ पहाड़ हैं, पहाड़ का गांटा संख्या 2450, 2451 हैं जो ग्राम जरर परगना व
तहसील नरैनी में स्थित हैं, पहाड़ पर खनन कार्य निरन्तर संचालित हैं, जिसमें मानक के विरूद्ध खनन कार्य व 4 इंची होल ब्लास्टिंग से बेशुमार पत्थरों व धूल के कण चिटक
कर खेतो में गिरने व जहरीली गैसों से प्रार्थीगण के खेतों में बोई गयी फसलें नष्ट हों
जाती हैं।
साथ ही अवैध होल ब्लास्टिंग से खेतों में कृषि कार्य के दौरान पत्थरों की
बारिस से पीड़ित गण कई बार चुटहिल हो गयें हैं, और हमेशा जीवन में खतरा बना रहता
हैं,
ब्लास्टिंग से उछलें पत्थर से पीड़ित गणों के पालतु गाय बछड़ों की मृत्यु होने का सख्त
खतरा ब्याप्त हैं।
पहाड़ में मानक विरूद्ध किये जा रहें खनन कार्य होल ब्लास्टिंग पाताल व करके पत्थर निकालने से पाताल में अत्याधिक पानी होने के कारण खनन माफिया
मशीनों द्वारा पानी निकालतें हैं, वह पानी पीडितगणो के खेतों में भर जाता हैं, जिससे खेती
बाडी करने में समस्या उत्पन्न होती हैं,।
अगर खेतों में फसले बोई गयी होती हैं, तो जल
भराव होने के कारण फसले सड़ कर नष्ट हो जाती हैं, पिछले कई सालों से पीडितगणो
की फसले नष्ट हो रही हैं.।
जिसमे पीडित गणों का परिवार भुखमरी के साथ ही आर्थिक संकट से जूझ रहा हैं, इसलिए पहाड़ में नियम व मानक विरूद्ध किये जा रहे ब्लास्टिंग
व अवैध खनन कार्य व जल निकासी को तत्काल रूकवाया जाना पीडितो के हित में
आवश्यक हैं।
पीडितो द्वारा विरोध करने पर खनन माफियाओं के गुर्गे जो बन्दूखों से लैश रहतें हैं।
पीड़ितो के साथ बुरी-बुरी गाली गलौज मारपीट व जान से मारनें की
धमकी देतें हैं, बन्दूकधारी गुर्गे बोलतें हैं कि अगर तुम लोगों ने पहाड़ खनन के बावत
शिकायती लिखा पढ़ी की तो ट्रक से कुचलकर लाश गायब करवा देगें जिससे पीड़ितगण
उक्त दंबग खनन माफिया व उनके गुर्गो से बहुत ही डरे सहमें व भयभीत हैं।
पीडितगणो की मांग है कि उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए जांच करवाकर माफियाओं के खिलाफ शक्त से शक्त कानूनी कार्रवाई करें ।

More Stories
लखनऊ/लंदन*10मई26*लखनऊ की बेटी रुख्सार हसन असकरी ने लंदन में काउंसलर चुनाव जीतकर शहर और देश का नाम रोशन किया है
अयोध्या10मई26*फर्जीवाड़े की ‘लेडी मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार! जमीन हड़पने वाला बड़ा खेल बेनकाब 🚨
लखनऊ10मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*