बांदा17जून26*पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ 18 जून को कलेक्ट्रेट में करेगा प्रदर्शन**
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*:- शिक्षक पात्रता परीक्षा (टी ई टी) लागू होने के पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी लागू करने के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा दिनांक 18 जून 2026 को दोपहर 3:30 बजे माननीय प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री, एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय पर एकत्र होकर जिला अधिकारी को सौंपेगा।
जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि टीईटी लागू होने से पूर्व उस समय के जो भी मानक थे उनको पूरा करते हुए नियुक्त शिक्षकों पर अब जबरन टीईटी परीक्षा थोपी जा रही है जो न्याय के नैसर्गिक सिद्धांत के खिलाफ है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने इस समस्या के समाधान तक निर्णायक लड़ाई लड़ने का आवाहन किया है। इसके प्रथम चरण के क्रम में दिनांक 18 जून 2026 को शिक्षकों की भारी संख्या के साथ माननीय प्रधानमंत्री,केंद्रीय शिक्षा मंत्री, एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपेगा। ज्ञापन एवं प्रदर्शन संबंधी समस्त तैयारी पूर्ण कर ली गई है! संयुक्त महामंत्री विनोद शिवहरे ने जनपद के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं से उक्त ज्ञापन कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आवाहन किया। तैयारी हेतु बैठक में जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, उपाध्यक्ष सुधीन्द्र बाबू दीक्षित, संयुक्त महामंत्री विनोद कुमार शिवहरे कोषाध्यक्ष मनोज सिंह सहित ऑनलाइन माध्यम से अन्य समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई 26 *सम्मान, सुरक्षा, समानता हिंसा के खिलाफ एकजुट हुआ नेउरा*
लखनऊ26जुलाई26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली26जुलाई26*PM मोदी Gen Z के बीच भी एक वैश्विक आइकन के रूप में उभरे हैं। *