बांदा15अप्रैल26*डॉ, भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर कवि सम्मेलन ।*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बाँदा*-मंगलवार की शाम संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य में डाक्टर धनंजय, और नज़रे आलम के संरक्षण में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन बाँदा के कालू कुआं स्थित नटराज संगीत महाविद्यालय में किया गया ।
कार्यक्रम में शहर की जानी मानी चिकित्सक डाक्टर नीलम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला अस्पताल की जनरल सर्जन डॉ प्रतीक्षा गुप्ता मौजूद रहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता एस, डी, एम, डिप्टी कलेक्टर इरफान उल्ला ख़ाँ ने की संचालन युवा कवि अनुराग विश्वकर्मा ने किया ।
सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला, एस डी एम इरफान उल्ला ख़ाँ, डाक्टर नीलम सिंह, डाक्टर प्रतीक्षा, डाक्टर ओम शर्मा ओम, ने डीप प्रज्जवलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की ।
प्रयागराज से आई कवयित्री आयुषी त्रिपाठी ने ये कविता पढ़ी,हो वन्दे मातरम ही शब्द अंतिम क्षण मेरे मुख पर ।
मेरे भारत की खातिर खत्म मेरी ज़िंदगानी हो ।
बारहबंकी से आये कवि डॉ, ओम शर्मा ओम ने कई कविताएं सुनाई, खाक में राज़ को दबा देंगे,
शोर से साज़ को दबा देंगे ।
आप सोंचेंगे सच को सच बोलें, लोग आवाज़ को दबा देंगे ।
मुख्य अतिथि डाक्टर नीलम सिंह ने माँ पर बेहतरीन कविता सुनाई अध्यक्षता कर रहे एस डी एम इरफान उल्ला खां ने भी कई शेर सुनाए ।
इनके अलावा अनिल द्विवेदी, डाल चंद अकेला, दयानंद, योगेश कुमार, अमन यादव, आदि ने भी अपनी अपनी कविताएं सुनाई ।
इस अवसर पर सभी अतिथियों कवियों के साथ साथ जनपद की कई तहसीलों से आये हुए युट्यूबर्स को भी सम्मानित किया गया ।
इस आयोजन में विशेष रूप से बाँदा पैरामेडिकल एन्ड नर्सिंग कॉलेज,किड्जी प्ले स्कूल, इन्वेंटर कोचिंग सेंटर आदि ने विशेष योगदान किया ।
इस कार्यक्रम में श्वेता, काजल, अशरफ खान,एनिस, आदि का सहयोग रहा ।

More Stories
पूर्णिया बिहार15अप्रैल26* कूड़े के ढेर से बच्चों की किलकारी तक’: महापौर विभा कुमारी ने किया ग्रीन सिटी पार्क का उद्घाटन,
पूर्णिया 15 अप्रैल 26*विपक्ष से गुलदस्ता : अख्तरुल ईमान ने CM सम्राट को दी बधाई*
कौशाम्बी 15 अप्रैल 26*एएसपी ने किया थाना चरवा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण*