बांदा 7 अक्टूबर 26*जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए जनपद स्तरीय प्रशिक्षण शुरू, डीएम ने किया शुभारंभ*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा।* भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) से संबंधित जनपद स्तरीय तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को जिलाधिकारी बांदा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
जानकारी के अनुसार शासन के निर्देश पर 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जबकि 1 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य पूर्ण करेंगे। द्वितीय चरण में प्रत्येक परिवार के प्रत्येक व्यक्ति की गणना की जाएगी। प्रगणक परिवार के सभी सदस्यों से संबंधित 40 बिंदुओं की जानकारी दर्ज करेंगे। जनपद में इस कार्य के लिए लगभग 5000 कार्मिकों को प्रशिक्षण देकर फील्ड में लगाया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) धर्मेंद्र कुमार ने फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कार्यों को त्रुटिरहित और समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने फील्ड में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर भी चर्चा की और जनपद के सभी गांवों व नगरीय वार्डों में शत-प्रतिशत कवरेज पर जोर दिया।
जिलाधिकारी ने सभी फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण के महत्व और उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया और कार्य के प्रति प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी शैलेश कुमार सहित जनपद के अन्य अधिकारी मौजूद रहे
More Stories
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26 मुजफ्फरनगर में रामजीलाल सुमन के साथ मंच पर दिखीं पूजा अनिल अंबेडकर,,,
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26* गरबी स्कूल मार्केट के व्यापारियों ने किया राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत,,,
लखनऊ 7 अक्टूबर 26*’56 इंच का सीना’ है तो बैलेट से चुनाव कराएं :संजय सिंह*