बांदा 6 अगस्त 26*चंद्रावल नदी उफान पर, अमारा-गौरी कला रपटा पुल पर बढ़ा बहाव;पुलिस व तैराक तैनात*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
जसपुरा/बांदा।लगातार बारिश के चलते चंद्रावल नदी का जलस्तर बढ़ने से गुरुवार शाम अमारा-गौरी कला रपटा पुल पर तेज बहाव शुरू हो गया।स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पुल पर चौकसी बढ़ा दी है।किसी भी हादसे से बचाव के लिए पुलिस बल के साथ तैराकों की भी तैनाती कर दी गई है।थाना प्रभारी निरीक्षक ऋषिदेव सिंह ने बताया कि शाम करीब चार बजे से रपटा पुल के ऊपर पानी का बहाव तेज होने लगा।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पुल के दोनों ओर निगरानी शुरू कर दी गई। आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क करते हुए तेज बहाव के दौरान रपटा पार न करने की हिदायत दी गई है।उन्होंने बताया कि पुल पर पुलिस की दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है और जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल और राहत दल भी मौके पर बुलाया जाएगा।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी और रपटा पुल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं,बच्चों और मवेशियों को नदी की ओर न जाने दें तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।पुलिस का कहना है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नदी के जलस्तर में होने वाले हर बदलाव पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
More Stories
बुलंदशहर 22 सितंबर 26*बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना पुलिस को चेकिंग के दौरान मिली बड़ी सफलता
लखनऊ 22सितंबर 26*सपा के पीडीए रथ के रंग पर भिड़े मायावती और अखिलेश*
रीवा 22 सितंबर 26*एएसआई के भरोसे सोनौरी चौकी की कानून व्यवस्था, पुलिस बल की मांग*