*19वें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना,*
सूत्र के हवाले से खबर
बांदा 4 जुलाई 26*आमरण अनशनकारी किसान की बिगड़ी तबीयत; ट्रामा सेंटर में बेड न मिलने का आरोप*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा। चकबंदी विभाग के खिलाफ अशोक की लाट के पास किसानों का धरना 19वें दिन भी जारी रहा। आमरण अनशन के तीसरे दिन अनशन पर बैठे अमलीकौर निवासी किसान कल्लू सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले जाया गया।
धरनारत किसानों ने आरोप लगाया कि ट्रामा सेंटर में बेड उपलब्ध नहीं होने के कारण किसान का इलाज जमीन पर लिटाकर किया गया। इस घटना से अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों और किसानों में इसको लेकर भारी नाराजगी है।
धरना दे रहे किसानों ने बताया कि एक दिन पहले ही अनशन में शामिल घसीटा रैकवार की भी रात में तबीयत बिगड़ गई थी। लगातार बिगड़ती तबीयत के बावजूद किसानों का कहना है कि उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बेड की कमी और अव्यवस्थाओं को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई। प्रशासन की ओर से खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।
More Stories
लखनऊ 12 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 12 अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 12 अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*