बांदा 4 जुन 26*भुजरख में PWD सड़क का रास्ता बदलने पर ग्रामीणों का विरोध, DM से की शिकायत*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा* – आपको बता दें कि पूरा मामला जिलाधिकारी कार्यालय बांदा से सामने आया है जहां पर ग्राम पंचायत भुजरख में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई जा रही सड़क का रास्ता बदलने से नाराज ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वीकृत नक्शे से हटकर दूसरी जगह सड़क बनाई जा रही है, जिससे काली माता मंदिर जाने में असुविधा हो रही है।
प्रधान उमादेवी व ग्रामीणों द्वारा डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि भुजरख से काली माता मंदिर होते हुए मवई बलिदाद तक पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना के तहत सड़क पास हुई थी। विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व ठेकेदार ने मौके पर नाप भी की थी। लेकिन 02.06.2026 को ठेकेदार ने अचानक रास्ता बदलकर दूसरी जगह मिट्टी डालना शुरू कर दिया।
ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि नए रास्ते से गांव वालों को काली माता मंदिर जाने और आवागमन में भारी दिक्कत होगी। पुराना रास्ता ही सुविधाजनक है और उसी पर सड़क बनाई जाए।
ज्ञापन में शिवस्वरूप, सत्ताद, राजा, अजय कुमार शर्मा, कमलेश, कृष्ण कुमार, योगेन्द्र सिंह समेत 25 से अधिक ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। प्रार्थना पत्र में डीएम से काली माता मंदिर वाली स्वीकृत सड़क को ही बनवाने की मांग की गई है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि मांग नहीं मानी गई तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।

More Stories
लखनऊ22जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सतना22जुलाई2026*राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हर तरफ कांग्रेस का प्रदर्शन, लोगो में भारी आक्रोश, जगह जगह पुतला दहन*
अयोध्या22जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें