बांदा 3 जुलाई 26*मवई बुजुर्ग के झण्डा देवी मंदिर मार्ग की हालत जर्जर, ग्रामीणों ने की सुधार की मांग*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा:* सदर तहसील के ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग स्थित प्रसिद्ध झण्डा देवी मंदिर परिसर के पास का प्रवेश मार्ग बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ होने से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दिनों में मार्ग की स्थिति और खराब हो जाती है। मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को भी निकलने में दिक्कत होती है। कई बार दोपहिया वाहन फिसलने से लोग चोटिल भी हो चुके हैं।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया है कि मार्ग की वर्तमान स्थिति का संज्ञान लें और जल्द से जल्द सड़क का निर्माण व मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन सुगम हो सके। लोगों का कहना है कि झण्डा देवी मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है, ऐसे में यहां पहुंचने वाले मार्ग का दुरुस्त होना जरूरी है।

More Stories
देहरादून12जुलाई26*विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से मिले पत्रकार कल्याण समिति के पदाधिकारी |
कोलकाता12जुलाई26*बंगाल में 20 साल बाद टाटा की वापसी की चर्चा ज़ोरों पर!!
लखनऊ12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*