August 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 26 मई 26* रमा ज्वेलर्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग,लगने से करीब 30 व 40 लाख रुपए की जेवरात जलकर खाक हो गया*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा*-मामला बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत कमासिन कस्बे राजापुर रोड का है जहां के रहने वाले वीरेंद्र कुमार सोनी उर्फ बच्चा पुत्र कामता प्रसाद सोनी कमासिन कस्बे के राजपुर रोड में सोने चांदी के जेवरात की दुकान करते थे, तभी सोमवार को मंगलवार की मध्य रात्रि शॉर्ट सर्किट से दुकान में भयंकर आग लग गई, दुकान मालिक घटना के समय दूसरी मंजिल पर था जब आग लगने का एहसास हुआ तब पति-पत्नी व बच्चे अपने छत से कूद कर दूसरे की छत पर पहुंचे और अपनी जान बचाई, आग की लपटे देख लोगो की भीड़ लग गई, और समरसेबल के माध्यम से बाल्टी के द्वारा आग बुझाने का काम शुरू कर दिया. लेकिन आग इतनी भयंकर थी, की आग बुझाने का नाम ही नहीं ले रही थी, तभी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों के द्वारा करीब तीन से चार घंटा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन जब तक दुकान की अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात व लाखों रुपए नगद स्कूटी सहित पूरी सामग्री दुकान व ऊपर निवास कर रहे दुकानदार की पूरी गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित दुकानदार वीरेंद्र कुमार सोनी उर्फ बच्चा शासन प्रशासन से आग से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग किया है।

Taza Khabar