बांदा 23जून 26*मवई बुजुर्ग में भू-माफियाओं ने नवीन परती की सरकारी जमीन पर गाड़े पिलर, बीम डालने की तैयारी –
ग्रामीणों ने डीएम से की कब्जा हटाने की मांग, 115-C की कार्रवाई के बाद भी नहीं माने दबंग*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा:* कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र सौंपकर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ही दबंग और भू-माफिया किस्म के लोग नवीन परती की जमीन पर पक्का निर्माण करने की तैयारी कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि मौजा मवई बुजुर्ग स्थित गाटा संख्या 4721, रकबा 0.125 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में ‘नवीन परती’ के रूप में दर्ज है। आरोप है कि गांव के ही सियापति पत्नी श्यामपति प्रजापति और श्याम बाबू पुत्र अज्ञात, निवासी दोहतरा, उक्त सरकारी जमीन पर कब्जे की नीयत से पिलर के लिए गड्ढे खोद दिए हैं और पक्की बीम डालकर निर्माण शुरू करने की तैयारी में हैं।
प्रार्थियों का आरोप है कि उक्त लोगों के खिलाफ पूर्व में धारा 115-C के तहत कार्रवाई भी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद वे सरकारी जमीन पर कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गाटा संख्या 4721 को तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए और अवैध पक्के निर्माण पर रोक लगाई जाए। उन्होंने एसडीएम और पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई के लिए आदेशित करने की मांग की है।
इस मौके पर कामता सिंह, महेश सेन, रणवीर सिंह, हरीकृष्ण ओमर, सुनैना, महेश प्रजापति, नारायण सिंह, सूरजपाल, पुष्पेंद्र, राहुल समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

More Stories
मुंबई23जून26*अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : रचनात्मकता, संवेदना और वैश्विक संवाद का संगम
कानपुर नगर23जून26*कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम एवं समर्पण से भामस देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन: श्रीराम
मथुरा 23 जून 26* डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण को अवैध असलाहों/उपकरणों के साथ किया गया गिरफ्तार ।*