May 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 21मई26*ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए ढाई वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द ।*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा से-* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में आज दिनांक 21.05.2026 को थाना कोतवाली नगर की पुलिस टीम द्वारा गुम हुए ढाई वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया । गौरतलब हो कि आज दिनांक 21.05.2026 को जनपद चित्रकूट के रहने वाले रोहित पुत्र शिव अवतार अपने पुत्र का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज बांदा आये थे । इसी दौरान फोन पर बातचीत करते हुए व्यस्त हो गए इसी दौरान बच्चा कहीं गुम हो गया । उनके द्वारा तत्काल मेडिकल कॉलेज चौकी पर सूचना दी गई जिसके पश्चात चौकी प्रभारी मेडिकल कॉलेज वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी तत्काल टीम गठित करते हुए मेडिकल कॉलेज के अन्दर व बाहर आस-पास के लोगों से पूछताछ कर बच्चे को सकुशल कॉलेज परिसर से ही बरामद कर लिया गया । पुलिस टीम द्वारा बच्चे को उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया । पिता द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए हृदय से धन्यवाद दिया गया ।

Taza Khabar