बांदा 15नवंबर 26*केदारनाथ महाविद्यालय कमासिन में निबंध व भाषण प्रतियोगिता आयोजित*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट।

*बांदा।* अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा ‘मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन केदारनाथ महाविद्यालय कमासिन में किया गया।
कार्यक्रम में अस्तित्व फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक नीरज जी, सह संस्थापक डॉ. हेमंत कुमार यादव, महाविद्यालय के प्राचार्य अजीत कुमार पांडे, अतर्रा से आए एडवोकेट शिवकुमार राय, संस्था सदस्य लवलेश, शुभम, अजय, सुमित मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में भाषण में शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, निबंध लेखन में महिमा प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय, श्रेया लेखन में द्वितीय तथा शिवांजलि दोनों प्रतियोगिताओं में तृतीय स्थान पर रहीं। अन्य छात्र-छात्राओं रामू, निरंजन, अंजना, जानवी, महक, केता, शुभी, रुचि ने भी सराहनीय प्रयास किया।
More Stories
महोबा 15 नवम्बर 26*खरेला में दिवारी नृत्य का महामुकाबला: लाठियों की तड़तड़ाहट के बीच हमीरपुर की तगारी टीम बनी विजेता!
बांदा 15नवंबर 26*29 नवंबर को होगा कोरी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान*
बांदा 15नवंबर 26*राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की मासिक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर*