October 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 13 अक्टूबर 26*मिशन शक्ति के तहत छात्रा अंशु सिंह बनीं एक दिन की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी*

बांदा 13 अक्टूबर 26*मिशन शक्ति के तहत छात्रा अंशु सिंह बनीं एक दिन की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी*

बांदा 13 अक्टूबर 26*मिशन शक्ति के तहत छात्रा अंशु सिंह बनीं एक दिन की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

बांदा।- मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं को सशक्त बनाने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रमुख पदों का दायित्व सौंपने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी), बड़ोखर खुर्द की कक्षा 8 की छात्रा अंशु सिंह पुत्री चरन सिंह को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बनाया गया।
एक दिन की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का दायित्व मिलने पर छात्रा अंशु सिंह ने कार्यालय में आवश्यक पत्रावली एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही जनसुनवाई के अंतर्गत आने वाली समस्याओं को सुना और उनके निराकरण की प्रक्रिया में सहभागिता निभाई।
मिशन शक्ति के तहत आयोजित इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समझ विकसित करना है। इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं को महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारियों को करीब से जानने और भविष्य में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरणा मिलती है।

Taza Khabar