बांदा 12 अगस्त 26*चिल्ला में गूंजा तिरंगा,सैकड़ों लोगों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा**
**यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट**
**बांदा से**चिल्ला स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को चिल्ला में देशभक्ति के रंग में सराबोर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।यात्रा की अध्यक्षता पैलानी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने भारत माता के जयकारों से माहौल को देशभक्ति से भर दिया।तिरंगा यात्रा जिला डाक बंगला से शुरू होकर संतोषी माता मंदिर तक पहुंची,जहां यात्रा का समापन किया गया।यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।यात्रा में मंत्री प्रतिनिधि बलवीर सिंह,पैलानी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता,चिल्ला व डिघवट-पलरा समेत आसपास के गांवों के प्रधान एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की।यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। आयोजकों ने लोगों से राष्ट्रीय एकता,अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
More Stories
मुजफ्फरनगर, 3 अक्टूबर 26*8 अक्टूबर से एनएचएम संविदा कर्मियों की पूर्ण हड़ताल की चेतावनी
मुजफ्फरनगर, 3 अक्टूबर 26*गंभीर सिंह बने मुजफ्फरनगर के एडीएम फाइनेंस
महोबा 3 अक्टूबर 26*1894 में खुद का डाक टिकट जारी करने वाला ऐतिहासिक चरखारी डाकघर आज डिजिटल युग मे बदहाल,