बाँदा6अक्टूबर*तिंदवारी में किसान-नवजवान पटेल यात्रा में भाजपा सरकार पर गरजे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष
पैलानी।तिंदवारी में आज बुधवार की शाम को किसान-नवजवान पटेल यात्रा लेकर कस्बे पहुँचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने भाजपा पर तानाशाही शासन का आरोप लगाया। कस्बे के सब्जी मंडी में आयोजित जन सभा में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने भाजपा सरकार पर लखीमपुर खीरी की घटना का उदाहरण देते हुए तानाशाही शासन करने का सीधे आरोप लगाया। उन्होंने कहा किसानों की आवाज़ को कुचलने का प्रयास भाजपा सरकार कर रही है। लखीमपुर खीरी कांड में दिवंगत किसानों के मुआवज़े की बात कहते हुए बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है, विधान सभा चुनाव 2022 में जनता पाई पाई का हिसाब लेगी, और भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी। चौधरी चरण सिंह का हवाला देकर बताया कि बेरोजगारी और गरीबी से ही लूट हत्या बलात्कर जैसी घटनाये होती हैं। पेट्रोल डीज़ल, रसोई गैस के दाम दिन दूना रात चौगुना बढ़ रहे हैं। अखिलेश यादव सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सपा आगामी विधानसभा चुनाव में जनता से सपा सरकार बना उत्तम सरकार का सपना साकार करने को कहा। अन्ना मवेशियों से किसानों की फसलें नष्ट हो रही हैं किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है। दिन रात किसान खेतों में रखवाली कर अपनी जान गवां रहा है। करोडों रुपये गौशालाओं में खर्च हुए लेकिन किसान वैसे ही बदहाल हैं।जनसभा में 61 लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई।प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सभी को बधाई दी।इस दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशम्भर प्रसाद निषाद,राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटिहार, सपा जिलाध्यक्ष विजयकरण यादव, पूर्व सांसद अशोक पटेल,पूर्व विधायक (बबेरू) विशंभर यादव, पूर्व जिला महासचिव राजेन्द्र यादव,जिला पंचायत सदस्य दीपा गौर, अशोक गौर, पूर्व चेयरमैन ब्रजेश पटेल,तिंदवारी विधानसभा अध्यक्ष अमर सिंह यादव, निर्भय सिंह मोंटी, पूर्व प्रधान रमेश सिंह पटेल लम्बरदार, सपा नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता, उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी आकाश कान्हा, रामचंद्र पटेल, कल्लू पहलवान, शिवबली निषाद, शिवकरन पाल, आदि मौजूद रहे।
यूपी आजतक बांदा ब्यूरो मदन गुप्ता की रिपोर्ट

More Stories
लखनऊ 12 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर12अप्रैल26*(साइबर हेल्प डेस्क) द्वारा कार्यवाहीशि,कायतकर्ता के खाते में धनराशि 55,425/- को वापस कराया गया
मुजफ्फरनगर 12 अप्रैल 26*अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़