ब्रेकिंग न्यूज बांदा-
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
*बांदा 10 अगस्त 26*श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर जायजा लिया गया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा- दिनांक 10.08.2026 को श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर बामदेवेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा तथा आमजनमानस में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा श्री राजेश एस0 व पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । इस दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती तथा सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया गया । अधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करते हुए उनकी सुरक्षा एवं सुगम दर्शन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही संबंधित अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । पुलिस प्रशासन द्वारा द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ।
इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा ।
More Stories
पूर्णिया 26 सितंबर 26*SSP डॉ. शौर्य सुमन की बड़ी कार्रवाई: पूर्णिया में हथियार तस्करों के अड्डे पर छापा,2 गिरफ्तार*
पूर्णियां बिहार26सितंबर2026* टीबी मरीजों के लिए फरिश्ता बनी सरकार, निक्षय मित्र योजना के तहत 27 मरीजों को मिला पोषण का सहारा
पूर्णिया बिहार 26 सितंबर2026*पूर्णिया में शराब माफियाओं पर मद्यनिषेध विभाग का बड़ा प्रहार,